जौनपुर : मंडल अधिवेशन में जेसीआई शाहगंज संस्कार को मिले 14 एवार्ड
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
जेसीआई इंडिया मंडल तीन के मिडकॉन में जेसीआई शाहगंज संस्कार ने 14 अवार्ड जीते। संस्था को वर्ष 2022 में अब तक किए गए कार्यों के फलस्वरूप यह अवार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और मंडल उपाध्यक्ष के हाथों मिला। इस कामयाबी पर संस्था के पूर्व अध्यक्षों ने हर्ष व्यक्त किया।
अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने बताया कि चिरकुंडा बराकर में आयोजित मिडकॉन “आतिथ्य” में कुल 14 पुरस्कार मिले। जिसमें 4 विजेता और 3 उपविजेता के पुरस्कार शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी संस्था को सम्मानित किया गया।



















