जौनपुर : मड़हे में लगी आग से भैंस मरी, गाय और पशुपालक झुलसे
महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के भोगीपुर कठार गॉव मे रात्रि करीब ढाई तीन बजे अचानक उमाशंकर तिवारी मे मड़हे मे आग लगने से मड़हे मे बंधी एक भैस जल कर मर गयी वहीं जर्सी गाय बुरी तरह झुलस गयी। पशुओं को बचाने मे घायल पशुपालक को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।महराजगंज थाना क्षेत्र के चौकी राजाबाजार अंतर्गत भोगीपुर कठार गॉव निवासी उमाशंकर तिवारी के मड़हे में रात्रि करीब ढाई तीन बजे अचानक आग लग गयी आग से तीन मड़हे जल कर राख हो गये।

















