जौनपुर : मदर निसा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर : मदर निसा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य को दी श्रद्धांजलि

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
             नगर के आजमगढ़ रोड स्थित मदर निसा फाउंडेशन के कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक सदस्य मोहम्मद आरिफ़ उर्फ बाकर अस्करी को उनके असामयिक निधन पर गहरे रंजो गम का इजहार किया गया।उनके व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष फैजान अंसारी ने बताया कि जनाब बाकर अस्करी साहब का व्यक्तित्व इतना शालिन था कि हर शख्स उनकी इज़्ज़त करता था, वो वैसे तो पेशे से एक वकील थे मगर अपने पेशे के साथ कभी समझौता नहीं किया और हमेशा बेसहारा मजलूमों की सहायता करते रहते थे। वो अपने गाँव खनुआई के प्रधान पद पर रहते हुए गाँव के विकास के लिए जो कार्य किया उसे लोग आज भी याद करते है।एडवोकेट शारिक खान ने उनके जीवन पर रौशनी डालते हुए कहा कि बाकर साहब हमारे बडे़ भाई से भी बढ़ कर थे। उनका मार्ग दर्शन हम लोगो के लिए एक प्रेरणास्रोत था।

 

एडवोकेट धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाकर भाई बार एसोसिएशन के आजीवन सदस्य थे और हम सबके अति प्रिय मित्रों में से एक उनका इस तरह चले जाना हम सब के जीवन में एक शून्यता ला दिया है। उनके परम स्नेही मित्र एवं कांग्रेसी नेता विक्रम सिंह उर्फ विक्की ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे लिए उनका इस तरह से चले जाना व्यक्तिगत क्षति हैं मैं समय समय पर उनसे सलाह मशविरा करता रहता था उनकी राय मेरे लिए हमेशा हितकर ही साबित होती थी।
                                                                              (फाइल फोटो)
वहीं अध्यापक गुफरान अहमद ने कहा कि बाकर साहब पांच भाईयों में चौथे नम्बर पर थे जो कि काफी मिलनसार, मृदुभाषी और सामाजिक किस्म के व्यक्ति थे। हर अमीर गरीब उनके लिए बराबर था, जितना तवज्जो वो अमीर को देते थे उतना ही गरीब, मजलूम बेसहारा को भी देते थे। न्याय की गुहार लेकर जाने वाले को वो कभी निराश नहीं करते थे और हमेशा सच का साथ देते थे। उनकी मृत्यु से हम सब को जो क्षति हुई है उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से एडवोकेट धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट राजीव सिंह, एड धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एड रंजय सिंह, एड अली अरशद, एड जेडी यादव, एड विनोद श्रीवास्तव, एड संतोष श्रीवास्तव, एड शिव प्रसाद उपाध्याय, रविशंकर वर्मा, पत्रकार एख़लाक़ खान, ज़ेया अनवर मो. इस्लाम पप्पू, सलीम खान, गुड्डू, सुफियान अंसारी, गुफरान, तबरेज़ अहमद, अखिलेश दुबे, अजय यादव, रिज़वान अहमद आदि लोग उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके तथा उनके परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
Previous articleजौनपुर : पूर्व प्रधान के निधन पर शोकसभा कर दी गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
Next articleजौनपुर : अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?