जौनपुर : अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
मछलीशहर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में थानाध्यक्ष मछलीशहर अवनीश कुमार राय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर लायल वण्डर स्कूल से छैलामिया का पूरा को जाने वाली सड़क स्थित पुलिया के समीप से अभियुक्त रमाकान्त यादव पुत्र शिवबहादुर उर्फ छोटेलाल यादव निवासी छाछो थाना मछलीशहर को एक अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।