सड़क पर मामूली बात बनी बवाल का कारण, ट्रक चालक व बाइक सवार में खूनी झड़प

सड़क पर मामूली बात बनी बवाल का कारण,ट्रक चालक व बाइक सवार में खूनी झड़प

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के मनेछा यूनुसपुर गांव में बीती रात ट्रक चालक और बाइक सवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला जमकर मारपीट तक पहुंच गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक सहित चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी।जानकारी के अनुसार जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर मनेछा मोड़ के पास यह घटना हुई।
मारूफपुर निवासी मो. कासिम (20) पुत्र मो. तारिक ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह बाजार से रोटी खरीदकर घर लौट रहा था।इसी दौरान मनेछा मोड़ के पास उसकी रोटी सड़क पर गिर गई,जिसे वह उठाने लगा।तभी पहुंचे ट्रक चालक रविंद्र कुमार (50) निवासी पतहना थाना सरायख्वाजा (हाल पता मनेछा) ने उसे गाली-गलौज करना शुरु कर दिया। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।
कासिम का आरोप है कि इस दौरान उसके सिर पर गम्भीर चोट लगी,जिससे वह लहूलुहान हो गया।वहीं, ट्रक चालक रविंद्र कुमार का कहना है कि वह अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी कर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई और बचने के प्रयास में उसकी गाड़ी सड़क किनारे खड्डे में फंस गई। चालक के अनुसार,इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और कुछ लोग आक्रोशित होकर उसकी ओर बढ़ने लगे। स्थिति से बचने के लिए वह ट्रक के अन्दर चला गया।
उसने बताया कि कुछ लोग जबरन खिड़की के जरिए अन्दर घुसने का प्रयास कर रहे थे, जससे घबराकर उसने अपने बचाव में रिंच (पाना) से उन्हें डराने की कोशिश की,लेकिन इसी दौरान वह एक व्यक्ति के सिर में लग गया।घटना के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और किसी तरह मामला संभाला।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया,दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Previous articleइश्क, इंतज़ार और इमरजेंसी: खेतासराय की‘फिल्मी’रात ने सबको चौंकाया!
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?