जौनपुर : महिलाओ को मजबूत करना सहकार भारती का उद्देश्य- रजनी सिंह

जौनपुर : महिलाओ को मजबूत करना सहकार भारती का उद्देश्य- रजनी सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सहकार भारती जौनपुर के जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू के दिशा निर्देशन में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देते हुए जिला सह संगठन प्रमुख रजनी सिंह ने आज भगवती कलोनी, वाजिदपुर, कन्हईपुर में जनसम्पर्क करके दर्जनों लोगो को सहकार भारती की सदस्यता दिलाई।

रजनी सिंह ने सहकार भारती के उद्देश्य एवं सहकारिता के माध्यम से पूरे प्रदेश महिलाओं के उत्थान के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय सहकारिता और सहकार भारती का है। देश भर में अलग अलग सहकारी संस्थाएं अच्छा कार्य कर रही है उनको एक सूत्र, एक विचार, एक ध्येय में पिरोने का कार्य सिर्फ सहकार भारती ही कर सकती है। सहकार भारती की सदस्यता लेने वालो में प्रमुख रूप से एकता सिंह, डा. कविता राय, पूनम सिंह, रीता सिंह, कामना चौहान, आकांक्षा सिंह, आयुषी सिंह, माधुरी सिंह, कमला राय, शीला सिंह सहित दर्जनों महिलाओ ने सदस्यता ली।
Previous articleजौनपुर : धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन त्योहार
Next articleजौनपुर : तिरंगा वितरण एक पर्व है- राकेश श्रीवास्तव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?