जौनपुर : तिरंगा वितरण एक पर्व है- राकेश श्रीवास्तव

जौनपुर : तिरंगा वितरण एक पर्व है- राकेश श्रीवास्तव

# संगत पंगत ने ग्रामीण क्षेत्रो में किया तिरंगा वितरण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                तिरंगा भारत की आन बान शान है, आजादी के बाद पहली बार अब देश का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फ़हराने जा रहा है। उक्त विचार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष संगत पंगत के सरंक्षक राकेश श्रीवास्तव द्वारा सामाजिक संगठन संगत पंगत जौनपुर द्वारा शुक्रवार को आयोजित कबूलपुर गाँव मे संगठन के जिला उपाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव के आवास पर तिरंगा वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा।आगे कहा कि अंग्रेजों के काले कानून के कारण लोग अपने ही देश मे अपने घर तिरंगा नही फहरा पाते है। अब हिंदुस्तान का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने जा रहा है।

देश मे पहली बार एक राष्ट्रहित उत्सव का माहौल तैयार हुआ है। प्रदेश सह संयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ने कहा कि संगत पंगत के संस्थापक आरके सिन्हा पूर्व राज्यसभा सांसद के आह्वान पर पूरे देश मे संगत पंगत तिरंगा वितरण कार्यक्रम कर रहा है। जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने कहा कि तिरंगा वितरण एक पर्व है।जिसे देशवासियों द्वारा जोरदार ढंग से मनाया जा रहा है। कोई घर न छुटे तिरंगा हर घर लग जाये इसकी चिंता हर नागरिक स्वंय करें। ग्राम प्रधान मो मोज़म्मिल ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है। सभी लोग इन तिरंगे को अपने घर पर लगाये। लेकिन ध्यान दे कि तिरंगे का अपमान न हो पाए और बाद में समय पूरा हो जाये तो उतार कर इसको घर मे रख ले। संगत पंगत संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही हम सभी को संगठन का भरपूर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर अनुपम श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, शरद श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव, चंद्रसेन चौहान, सूर्यदेव चौहान, अभिषेक चौहान, सुरेश चौहान, रंजीत गौड़,जय प्रकाश चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : महिलाओ को मजबूत करना सहकार भारती का उद्देश्य- रजनी सिंह
Next articleजौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत मार्निग वाक एसोसिएशन ने किया 5100 तिरंगा वितरित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?