जौनपुर : महिला सशक्तिकरण पर निरंतर कार्य कर रहा कैशपार
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नौपेड़वा बाजार में कैशपार माइक्रो क्रेडिट द्वारा कोविड से बचाव एवं टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कोविड काल का दंश भारत ही नही अपितु पूरा विश्व ने झेला है। इसका बचाव की उपाय है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाने में आज भी गावों में बहुत से लोग छूटे हुए है उन्हें जागरूक करने की जरूरत है।

















