जौनपुर : बेखौफ बदमाशों ने आभूषण व्यवसाई का बैग छीना
# जलालपुर थाना क्षेत्र के ओईना नहर पुलिया के पास की घटना
जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के त्रिलोचन ओईना नहर मार्ग पर बेला गांव के समीप शनिवार की सुबह पल्सर सवार दो बदमाशों ने सराफा ब्यवसायी का बैग छीनकर तमंचा लहराते हुए भाग निकले।चर्चा है कि बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी किया इस संबंध में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर ने इस मामले को संदिग्ध और मारपीट का विवाद बताते हुए कहा कि जाँच की जा रही है।तत्पश्चात मुकदमा लिखा जायेगा।

















