जौनपुर : राज्यमंत्री गिरीश ने किया पीपा पुल का उद्घाटन

जौनपुर : राज्यमंत्री गिरीश ने किया पीपा पुल का उद्घाटन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  जौनपुर को विकास की एक नई सौगात खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्राभार) गिरीश चंद यादव के अथक प्रयास से शहर विधानसभा के अंतर्गत सिपाह अचला देवी घाट से मियांपुर तक गोमती नदी में बने प्लाटून सेतु (पीपे का पुल) का उद्घाटन राज्यमन्त्री ने किया।

इस पीपे के पुल का शिलान्यास विधानसभा चुनाव के पहले राज्यमन्त्री द्वारा ही किया गया था। उद्घाटन के दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने बताया कि यह प्लाटून सेतु सिपाह अचला देवी घाट के पास से मियांपुर तक बना है जिसकी लागत 57.29 लाख रुपये है यहां गोमती नदी पर प्लाटून सेतु (पीपे का पुल) बनने से शाहगंज, खेतासराय, मुफ्तीगंज, केराकत, चंदवक, गौरा बादशाहपुर आदि जगह के लोगों को कलेक्ट्री कचहरी दीवानी कचहरी आदि जगह जाने में सुविधा मिलेगी और दूरी भी कम हो जाएगी, जनता को जाम की समस्या से लोगो को निजात मिलेगी।

राज्य मंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि आज पुल बनने के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र में 4 पुल बनने की प्रक्रिया में है जिसमें दो पीपे का पुल निर्माण हो चुका हैं। शास्त्री ब्रिज समानांतर पुल और प्यारेपुर कलीचाबाद गोमती नदी पर शीघ्र सेतु निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व कोषाध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व जेष्ठ प्रमुख जितेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजकेसर पाल, विकाश शर्मा, डॉ ब्रह्मेश शुक्ला, संजय पाठक, नीरज मौर्या, गौरव मिश्रा, प्रशांत सिंह दीपक, सुनील यादव, भरत श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
Previous articleतंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने को चलेगा अभियान- सीएमओ
Next articleजौनपुर : वीरेंद्र कुमार बने रसायन विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?