बेटे की स्मृति में 100 स्कूली बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

बेटे की स्मृति में 100 स्कूली बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

# दिवंगत प्रांजल को दी अनूठी श्रद्धांजलि,समाज को दिया प्रेरक संदेश

सुइथाकला,जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
             सरपतहा थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गांव में बुधवार को एक मार्मिक पहल देखने को मिली। एक दंपति ने अपने दिवंगत इकलौते बेटे प्रांजल की स्मृति में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के 100 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित कर समाज को शिक्षा और सेवा का प्रेरक संदेश दिया।
गांव निवासी चंद्रेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन रतन कुमारी का इकलौता पुत्र प्रांजल दिल्ली के सीबीएसई बोर्ड में कक्षा 10 का मेधावी छात्र था।गत अप्रैल माह में अस्वस्थ होने के कारण उसका आकस्मिक निधन हो गया।बेटे के निधन के तीन माह पूर्ण होने पर परिवार ने उसकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से विद्यालय के बच्चों को कॉपी,पेन,पेंसिल,रबर और कटर वितरित करने का निर्णय लिया।
परिजनों ने बताया कि प्रांजल पढ़ाई को लेकर हमेशा गंभीर रहता था और अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करता था।इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिवंगत छात्र की स्मृति में बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित करना सच्ची श्रद्धांजलि है।
इससे अन्य लोगों को भी समाजहित में ऐसे कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर राजेश चौबे,चंद्रशेखर, लवकुश यादव,शादाब,संगीता यादव,कंचन,राम सजीवन मौर्य,अनुपम,राहुल,मोनू,विकास,बृजेश सहित विद्यालय के शिक्षक,रसोइया एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Previous articleस्कूल चलो अभियान: नामांकन बढ़ाने को सड़कों पर उतरे नौनिहाल
Next articleकैशलेस चिकित्सा योजना के पोर्टल में संशोधन की मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?