जौनपुर : लेखाकार सहित छह कर्मचारी ड्यूटी से रहे नदारद
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरकार की सख्ती के बावजूद भी ब्लाक के छह कर्मचारी शुक्रवार को अपनी ड्यूटी से बगैर किसी सूचना के नदारद मिले। उपस्थित पंजिका पर ड्यूटी से गायब कर्मचारी लेखाकार दिनेश कुमार, संविदा कर्मी कम्प्यूटर सहायक मनरेगा राजेश कुमार वर्मा, कम्प्यूटर सहायक आवास रत्नेश कुमार यादव, तकनीकी सहायक अमरेज यादव, तकनीकी सहायक वीरेंद्र कुमार यादव तथा तकनीकी सहायक रामनवल यादव के हस्ताक्षर नहीं थे।

वरिष्ठ सहायक अंकित कुमार ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों में लेखाकार दिनेश कुमार, कम्प्यूटर सहायक राजेश कुमार, कम्प्यूटर सहायक आवास रत्नेश कुमार तथा तकनीकी सहायक रामनवल यादव 24 नवम्बर को भी अनुपस्थित थे। अनुपस्थित कर्मचारियों के बाबत पूछे जाने पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने बताया कि जो कर्मचारी बगैर किसी सूचना के गायब हैं उनके विरुद्ध जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
















