जौनपुर : विश्व हिन्दू परिषद एंव बजरंग दल शाहगंज की नई कार्यकारिणी घोषित
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 नगर में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद एंव बजरंग दल की शाहगंज इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष विहिप राकेश दूबे की संस्तुति पर अशोक अग्रहरि को विश्व हिन्दू परिषद शाहगंज ईकाई का नगर अध्यक्ष और विशाल शर्मा को नगर मंत्री की कमान सौंपी गई वहीं बजरंग दल का नगर संयोजक जिलाजीत शर्मा को बनाया गया।
खुटहन रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष साधु तिवारी आरपी सिंह और जिला मिलन प्रमुख जगदम्बा प्रसाद सिंह मौजूद रहे। चुनी गई नगर इकाई में उमाशंकर यादव को सर्व दल मिलन प्रमुख बनाया गया। इसके अलावा प्रदीप शर्मा को गौरक्षा प्रमुख, धर्मेंद्र सिंह को सुरक्षा संपर्क प्रमुख, राकेश तिवारी को विद्यार्थी मिलन प्रमुख, नंदलाल पांडेय को बलोपासना प्रमुख, सुनील मौर्या को जिला सहमंत्री, विजय गुप्ता को सह संयोजक और हर्षित गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष चुना गया।