जौनपुर : शाहगंज ब्लाक में 10 लोगों को मिली चाभी तो 65 को मिला आवास

जौनपुर : शाहगंज ब्लाक में 10 लोगों को मिली चाभी तो 65 को मिला आवास

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              शाहगंज ब्लाक के सोंधी स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 10 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की प्रतीकात्मक चाभी दी गई और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 65 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। चाभी मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
चाबी वितरण समारोह में प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि हर गरीब परिवार के पास अपना आवास हो। यह सरकार की प्राथमिकता है। सरकार इस दिशा में जिम्मेदारी के साथ पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। गरीब परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है। सरकार यह कार्य बिना भेदभाव के कर रही है। इस दौरान बारा गांव की रंगीला, इंद्रकला, कलापुर गांव के संजय कुमार, चिंता, प्रमिला, कुमारी, खरगीपुर गोधना गांव की सुनीता, अनीता और खुदौली गांव की समरावती, संगीता को को चाबी दी गई। बीडीओ नंदलाल कुमार ने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ 65 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। आवास की पहली किस्त लाभार्थियों के खाते में जा चुकी है।
Previous articleजौनपुर : निकाय चुनाव के मद्देनजर सपा जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न 
Next articleजौनपुर : “दरोगा नंबर वन” के सेट पर एक साथ दिखे शुभम तिवारी व प्रज्ञा तिवारी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?