जौनपुर : “दरोगा नंबर वन” के सेट पर एक साथ दिखे शुभम तिवारी व प्रज्ञा तिवारी 

जौनपुर : “दरोगा नंबर वन” के सेट पर एक साथ दिखे शुभम तिवारी व प्रज्ञा तिवारी 

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार के ग्राम चौकिया के विभिन्न जगहों पर चल रही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग “दरोगा नंबर वन” के सेट पर अभिनेता शुभम तिवारी व अभिनेत्री प्रज्ञा तिवारी एक साथ नजर आये। शूटिंग के दौरान गांव वालो को अस्पताल बनवाने को लेकर चंदा मांगने की सीन को फिल्माया गया। इस दौरान गांव में शूटिंग देखने वालो का तांता लगा रहा।
अभिनेता शुभम तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जौनपुर में इससे पहले भोजपुरी फिल्म बहुरानी की शूटिंग कर चुके है यह जौनपुर में मेरी दूसरी फिल्म है। “दरोगा नंबर वन” की शूटिंग केराकत क्षेत्र के इर्द गिर्द की जायेगी। क्षेत्र की जनता का अपार सहयोग व प्यार मिल रहा है वहीं जौनपुर में पहली बार शूटिंग करने पहुंची अभिनेत्री प्रज्ञा तिवारी ने बताया कि गांव में शूटिंग कर अच्छा लग रहा है। इस समय धान की कटाई व पिटाई चल रही है गांव की औरतों को धान की पिटाई करते देखना अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि जौनपुर के इतिहास के बारे में बहुत सुना था मगर यह आकर जो प्यार व दुलार मिल रहा है वह किसी उपहार से कम नहीं है।
Previous articleजौनपुर : शाहगंज ब्लाक में 10 लोगों को मिली चाभी तो 65 को मिला आवास
Next articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?