जौनपुर : संगत पंगत ने वरिष्ठ संरक्षक प्रेम चन्द श्रीवास्तव को किया सम्मानित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती व शिक्षक दिवस के अवसर पर संगत पंगत जौनपुर द्वारा संरक्षक प्रेम चन्द श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया और उन्हें अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया गया।
प्रेमचंद जी तिलकधारी महाविद्यालय में जूलॉजी विभाग में लैब टेक्नोलॉजी पद से 2012 में सेवानिवृत्त हुए थे उन्होंने लगभग तीस साल नौकरी किया और कई बच्चो के भविष्य को बनाया। कायस्थ समाज के वरिष्ठ नेता सरोज श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टर बनने की प्रथम सीढ़ी लैब प्रयोगशाला ही होती हैं जहां बच्चे मेढक जीव जंतु पर ऑपरेशन कर ऑपरेशन की विधि विधान सीखते हैं। आज प्रेम चन्द्र बाबूजी के वजह से हजारों बच्चे डॉक्टर बन ऑपरेशन कर समाज की सेवा कर रहे है। प्रदेश सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि गुरुजी के सानिध्य में हमे भी कुछ सीखने का मौका मिला था। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक होने के साथ-साथ देश की दूसरी राष्ट्रपति भी थे उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पहुंचे छात्रों को यह कह कर काटने से मना किया कि हमारा जन्म दिवस केक काटकर नहीं बल्कि शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। तब से यह शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ने कहा कि संगत पंगत सुखदुःख का सच्चा साथी है। बगैर भेदभाव के सबके सुखदुःख में संगत पंगत साथ है। वरिष्ठ नेता कायस्थ महासभा प्रमोद श्रीवास्तव दादा ने कहा कि शिक्षक की डिग्री वाले ही केवल शिक्षक नहीं होते जो बच्चो को कुछ भी सिखाते हैं वे भी गुरु के समान होते है।ग्लोबल कायस्थ महासभा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संपूर्णानंद अस्थाना ने कहा कि शिक्षक व डॉक्टर अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर देता है समाज ही उसका परिवार होता हैं। संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने कहा कि आज गर्व का विषय है कि हम लोग प्रेमचंद बाबुजी को सम्मानित कर रहे है उन्होंने कहा कि समाज में जो भी जिस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा संगत पंगत उसका सम्मान कर उसका उत्साहवर्धन करेगा।


















