जौनपुर : कड़ी मेहनत के बाद अर्सलान का नीट में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
हर इंसान जिन्दगी में मुश्किलों से जूझते हुए किसी न किसी दिन सफलता हासिल करता है। इसी तरह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव निवासी एक छात्र ने लखनऊ में रहकर कड़ी मेहनत के दम पर नीट का एंट्रेस एग्जाम क्रैक किया है।एनटीए की ओर से हर वर्ष आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा देश की चुनौतिपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। देश के कई युवा बचपन से इस परीक्षा को पास कर डॉक्टर बनने का सपना संजोते हैं।

कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छा शक्ति हो तो गरीबी और विपरीत परिस्थिति में भी सफलता जरूर पाई जा सकती है। इसी कड़ी मेहनत के दम पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम लपरी निवासी मो. अर्सलान कुरैशी पुत्र मो. रफीक कुरैशी ने कड़ी मेहनत के बाद नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आपको बता दे कि अर्सलान ने नीट परीक्षा में 620 अंक के साथ सफलता हासिल की है।अर्सलान ने कड़ी मेहनत से छठवीं प्रयास में यह मुकाम हासिल की है। अर्सलान ने हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल जौनपुर से पूरी की है।

















