जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला कंडक्टर का मिला शव

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला कंडक्टर का मिला शव

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव के समीप गुरुवार की रात जंघई से जौनपुर के बीच चलने वाली टाटा बस के कंडक्टर का शव मेन सड़क पर संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, थानाध्यक्ष जंघई व मीरगंज चौकी इंचार्ज मामले की छानबीन में जुट गए।
मछलीशहर जंघई मार्ग पर बभनियांव पेट्रोल पंप के सामने टाटा 407 का ड्राइवर व खलासी शाम 7 बजे लेकर जौनपुर से जंघई पहुचें। सवारियों को जंघई छोड़ने के बाद रात में बभनियांव पेट्रोल पंप पर रोजाना की तरह गुरुवार रात भी रुक गये। रात डेढ़ बजे के करीब डायल 112 पुलिस गुजर रही थी उनकी निगाह मेन सड़क पर गिरे एक व्यक्ति पर पड़ी।
उन्होंने जब मौके पर जाकर देखा तो वह बेहोशी हाल मे था उन्होंने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह चौकी इंचार्ज एमडी राजपूत व सीओ मछलीशहर अतर सिह को दिया। मौके पर सभी जिम्मेदार अधिकारी पहुंच गए शव उसकी शिनाख्त किए तो राम आसरे गौतम पुत्र पांचूराम 48 वर्ष निवासी घघरिया थाना मछलीशहर के रुप मे हुई। परिजनों को सूचना दी गई और इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी ले पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। परिजन भी मौके पर पहुंच गये शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : अवैध असलहे के साथ युवक गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : लैपटॉप पाकर खिला उठा छात्राओं का चेहरा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?