जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के सहारे लटकता मिला युवक का शव
सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
सरपतहां थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरु कर दी।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रूधौली (मिर्जापुर) गांव का रहने वाला अजय यादव पुत्र दानबहादुर घर से दुर्गापूजा देखने की बात कहकर निकला था। कुछ घंटों बाद लोगों से सूचना मिली कि अजय का शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाह।

















