जौनपुर : ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

जौनपुर : ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 शाहगंज ब्लाक के रोजगार सेवकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार सभागार में एक बैठक की। जिसमें चार सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। मांग की गई कि ब्लाक की बैठकों में जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को ही भाग लेने को कहा जाए और फर्जी प्रतिनिधियों को बैठकों में भाग लेने पर अंकुश लगाया जाए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि इन दिनों जनता द्वारा चुने गए ग्राम प्रधानों अधिकांश प्रधान पति या फर्जी प्रधान प्रतिनिधि ब्लाक पर हावी हो गए हैं। ऐसे फर्जी प्रतिनिधियों द्वारा ब्लाक कर्मचारियों से अभद्रता का व्यवहार किया जाता है। इन्हीं द्वारा मनरेगा कर्मचारियों पर बिना कार्य कराए भुगतान का दबाव बनाया जाता है। जिससे मनरेगा कर्मचारी और रोजगार सेवक कार्यों में पारदर्शिता लाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। बैठक में मांग उठाई कि ग्राम रोजगार सेवकों पर फर्जी श्रमिकों की हाजिरी और मास्टर रोल भरने का दबाव न बनाया जाए। सभी ग्राम पंचायतों में 14वें, 15वें और 16वें वित्त से स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट और रिबोर के नाम से निकाले गए करोड़ों रुपए भुगतान का स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराया जाए। बैठक में ज्यादातर ग्राम प्रधानों के अच्छे कार्यों की सराहना भी की गई। इस मौके पर बृजेश सिंह, शिखा सिंह, निशानाथ, उमाकांत, पंकज शर्मा, अनीता यादव, सुभाष चंद्र, कुसुम सिंह, विनोद, गिरीश आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के सहारे लटकता मिला युवक का शव
Next articleजौनपुर : मां की प्रतिमा के समक्ष चलायमान दीपक बना आकर्षण का केंद्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?