जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
क्षेत्र के बड़ागांव अंतर्गत लखनऊ- बलिया राजमार्ग स्थित विकास ग्राहक सेवा केंद्र के सामने अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उक्त युवक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।



















