जौनपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किसान दिवस का आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा किसानों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि जयप्रकाश को निर्देश दिया कि प्रत्येक किसान दिवस पर कृषि के विशेषज्ञों को बुलाया जाए और कृषि से संबंधित नई योजनाओं एवं तकनीकी के संबंध में जागरूक किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि धान की फसल बोई जानी है, जिसके लिए पानी और खाद की उपलब्धता कराई जा रही है। उन्होंने सभी किसानों से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो तत्काल उपनिदेशक कृषि को अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि रोस्टर के हिसाब से पानी नहरों में उपलब्ध रहें, जिससे कि किसानों को समस्याएं उत्पन्न न हो।किसान के द्वारा अवगत कराया गया कि केराकत के मस्तवाकला गांव में ट्यूबवेल पिछले 01 साल से खराब है जिसे जिलाधिकारी ने ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।


















