जौनपुर : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम जानकी मोड़ पर सरोखनपुर गांव के पास 17 जुलाई की शाम फोरलेन बाईपास पर एक ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सत्रह दिन बाद मंगलवार की रात ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर अतरौरा मीरपुर गांव निवासी जुगुन निषाद की पत्नी गुलाबपत्ती 45वर्ष अपने लड़के लाले निषाद की बाइक पर बैठकर जौनपुर दवा लेने गई थीं। दोनों जौनपुर से वापस अपने घर प्रतापगढ़ जा रहे थे कि श्रीराम जानकी मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गये थे। जिससे बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल महिला को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहाँ महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था जहां से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था।
Previous articleजौनपुर : आठ दिवसीय एनसीसी कैंप का आयोजन, 500 कैडेट्स हुए शामिल
Next articleसुल्तानपुर : ‘देश परदेस’ है एक रोचक जीवंत यात्रा वृत्तांत- निशा प्रकाश सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?