जौनपुर : सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत, परिवार में पसरा मातम
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ के समीप बीती रात गस्त करने जा रहे चंदवक थाने के होमगार्ड की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम पसर गया।क्षेत्र अंतर्गत बोडसर गांव निवासी रामजन्म राजभर पुत्र नगदु राजभर (55) चंदवक थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत था।

शुक्रवार की रात साइकिल से अपने साथी के साथ ड्यूटी करने कर्रा जा रहा था जैसे ही खुज्जी मोड़ के पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तभी आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ में जा रहे होमगार्ड शिवेंद्र गौड़ को हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय मौके पर पहुंच घायल दोनो होमगार्ड को उपचार हेतु सामुदायिक केन्द्र बीरीबारी भेजा जहा डॉक्टरों ने होमगार्ड रामजन्म को मृत घोषित कर दिया। साथ में ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड का उपचार कर घर भेज दिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक होमगार्ड के तीन लड़के व दो लड़कियां हैं।
















