अटेवा ने सदस्यता अभियान चलाकर दर्जनों को बनाया सदस्य
खुटहन।
श्रवण उपाध्याय
तहलका 24×7
अटेवा द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर दर्जनों कर्मचारियों को सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष डॉ हरे कृष्ण सिंह व महामंत्री हौसला प्रसाद यादव, प्रमोद यादव तथा विनय वर्मा के नेतृत्व में यह सदस्यता अभियान खुटहन बीआरसी पर चलाया गया। जिसमें अधिक से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों ने अटेवा की सदस्यता ली।

अटेवा द्वारा चलाया जा रहा है पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों के द्वारा बराबर आवाज उठाया जा रहा है। इस दौरान पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए विनय वर्मा ने बताया राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और अब पुरानी पेंशन पंजाब में भी बहाल हो गई है और उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। इसी क्रम में प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बुढ़ापे में पुरानी पेंशन की नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर सनी, इंद्रेश, सत्य प्रकाश मिश्रा, देशबंधु गौतम, अजय, सरिता मौर्य, कल्पना पटेल, समीक्षा, अमरजोत समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
















