जौनपुर : समर कैंप का हुआ समापन, सम्मान पाकर खिल उठे नौनिहाल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर के शाश्वत उत्सव वाटिका में एएनसी डांस एकेडमी द्वारा डांसिंग स्टार 2022 का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग वेश-भूषा में अलग-अलग गीतों पर नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति की, मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, विशिष्ट अतिथि चित्रलेखा सिंह रही।नगर में चल रहे एएनसी डांस क्लासेज द्वारा पिछले 1 माह से बच्चों को ट्रेनिंग देकर तैयार कराया गया जिसमें नृत्य, गायन, हारमोनियम, गिटार आदि सिखाया गया।



















