जौनपुर : समाजवादी कुटिया के संस्थापक ने किया जन सम्पर्क

जौनपुर : समाजवादी कुटिया के संस्थापक ने किया जन सम्पर्क

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                नगर के अहियापुर मोहल्ला स्थित समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव द्वारा नगर क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से संपर्क कर समाजवादी सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराया। ऋषि यादव समाजवादी कुटिया के संस्थापक ने लोगों से संपर्क कर बताया कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर समाजवादी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

बताया कि सपा सरकार बनने पर प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी, आईटी के क्षेत्रों में 22 लाख रोज़गार की व्यवस्था होगी, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी, पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः लागू होगी, यश भारती सम्मान पुनः चालू होगा, 15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा, वहीं नौजवानों को लैपटॉप दिया जाएगा, फसलों के लिए एमएसपी प्रदान कराया जाएगा, पेंशन 1500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा, साथ ही समाजवादी सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे में सम्पर्क कर अवगत कराया।
Previous articleजौनपुर : सचेत मतदाता सशक्त लोकतंत्र के प्रहरी- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Next articleजौनपुर : बालिका दिवस पर बच्चियों को दी गई आत्मरक्षार्थ जानकारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?