जौनपुर : सचेत मतदाता सशक्त लोकतंत्र के प्रहरी- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
# मतदान भारत की मूल आत्मा के विस्तार का अधिकार है- प्रो. आरएन त्रिपाठी
# राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वेबिनार का हुआ आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स, एक्टिविटी क्लब, आईक्यूएसी एवं महिला अध्ययन केंद्र के सहयोग से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन हुआ।इस वेबिनार में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि सचेत मतदाता सशक्त लोकतंत्र के प्रहरी हैं।

वेबीनार में उपस्थित लोगों को कुलपति ने मतदाता शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रो आरएन त्रिपाठी ने कहा कि मतदान भारत की मूल आत्मा के विस्तार का अधिकार है। उन्होंने विस्तार से एक-एक वोट का महत्व के बारे में बताया। स्वागत भाषण प्राचार्य, गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर प्रो बीके निर्मल ने एंव धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य, तिलकधारी पीजी कॉलेज जौनपुर प्रो. आलोक कुमार सिंह ने दिया।


















