जौनपुर : सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के 45 छात्रों का एनसीसी में हुआ चयन

जौनपुर : सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के 45 छात्रों का एनसीसी में हुआ चयन

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में शुक्रवार को एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन कैडेटों की चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान सीनियर डिवीजन में 18 और जूनियर डिवीजन में 27 छात्रों का चयन किया गया।एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव ने बताया कि सीनियर डिवीजन में 28 और जूनियर डिवीजन में 56 छात्रों ने भाग लिया।जिसमें कुल 45 छात्रों का चयन हुआ। चयन प्रक्रिया में शामिल छात्रों ने लम्बी दौड़ भी लगाई।

चयन प्रक्रिया 98 यूपी बटालियन एनसीसी जौनपुर के कमान अधिकारी कर्नल निकेत सिंह नेगी की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने छात्रों को सेना में भर्ती के लिए ऑफिसर रैंक के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने एनसीसी में चयनित छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए आभार प्रकट किया। बटालियन से आई टीम में ईश्वर थापा, सूबेदार सत्येंद्र सिंह, हवलदार अरुण कुमार सुलेमान इक्का, दिनेश थापा ने शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया को पूर्ण किया। सहयोग में विनोद कुमार मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, दिनेश कुमार गुप्ता, अनुराग यादव, रेखा यादव रहे।
Previous articleजौनपुर : बीमा कंपनियों को उसके अपने वकील ही लगा रहे हैं चूना
Next articleजौनपुर : संगठित रहकर ही मिल सकती है संगठन को शक्ति- संजय उपाध्याय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?