जौनपुर : सवा किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : सवा किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 पुलिस ने तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार की देर शाम आजाद नहर की पुलिया से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से एक किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह उप निरीक्षक हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अन्नत कुमार यादव, कांस्टेबल कैलाश यादव और अवनीश कुमार पटेल के साथ शाम को पैदल गश्त कर रहे थे। आजाद नहर पुलिया के पास संदिग्ध हालत में एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा निवासी गुरदौली बताया।
Previous articleजौनपुर : राष्ट्रहित के लिए सदैव समर्पित रही है अखिल भारतीय कायस्थ महासभा- हृदय नारायण
Next articleवाराणसी : हर घंटे तीन सेंटीमीटर बढ़ रहीं गंगा, बारिश से बढ़ा जलस्तर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?