जौनपुर : सीएम आवास के लाभार्थियों के अविलम्ब शुरू कराएं काम- बीडीओ

जौनपुर : सीएम आवास के लाभार्थियों के अविलम्ब शुरू कराएं काम- बीडीओ

बदलापुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पंचायत सचिवों को आगाह किया कि गत 14 नवम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आवास के 64 लाभार्थियों के खाते में आयी पचास हजार रुपये की धनराशि प्रति आवास का अविलम्ब ले आउट तैयार कर आवास निर्माण कार्य शुरू कराएं।
नींव स्तर तक कार्य की जीवो टैगिंग एक सप्ताह के भीतर कराएं ताकि लाभार्थी के खाते में सत्तर हजार रुपये की दूसरी किश्त भेजी जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत तथा दिव्यांगों के आवास के निर्माण कराए जाने की सूची सचिवों से तत्काल बना कर कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। ताकि उनका भी आवास समय रहते बन कर तैयार हो सके। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी रणजीत सिंह, विनय यादव, संजय तिवारी, दुर्गेश तिवारी, निशा यादव, पूजा सोनी, अनूप सिंह, राजकुमार मौर्य, श्रीपति मौर्य, अरुण सिंह आदि लोग मौजूद थे।
Previous articleजौनपुर : ग्राम प्रधान ने रंगदारी मांगने का लगाया आरोप 
Next articleजौनपुर : परीक्षण के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों में वितरित की नि:शुल्क दवाएं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?