जौनपुर : सेवा सप्ताह के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
# सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 164 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में 164 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया और चिकित्सकों से सलाह ली।
शिविर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर रविवार को इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। यहां चिकित्सकीय निरीक्षण, दवा और जरूरी जांच पूरी तरह निशुल्क रहा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने शिविर का उद्घाटन किया।


















