जौनपुर : स्वच्छता हमारी नैसर्गिक जरूरत है- बीडियो

जौनपुर : स्वच्छता हमारी नैसर्गिक जरूरत है- बीडियो

बदलापुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             स्वच्छता अभियान की पूर्व संध्या पर स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत शासन स्तर पर चयनित 5000 या उससे अधिक आबादी वाले चयनित गांवों क्रमशः ऊदपुर गेल्हवा, मुरादपुर कोटिला में फूल मालाओं से सुसज्जित डोर टू डोर कूड़ा उठान वाहन को खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने ब्लाक परिसर में शुक्रवार को हरी झंडी दिखा कर गाँव के लिए रवाना किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलाए गये विशेष स्वच्छता अभियान के तहत डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए यह वाहन काम करेगा। उस गाँव के सफाईकर्मी का महत्वपूर्ण रोल होगा।
स्वच्छता हम लोगों की नैसर्गिक आवश्यकता है। इसको मद्देनजर भारत सरकार व प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनवाने का निर्णय लिया है। कूड़ा निस्तारण केंद्र प्रथम चक्र में 5000 अथवा 5000 से अधिक की आबादी वाली गांव पंचायतों में किया जा रहा है। गांव में घर-घर का कूड़ा ई-रिक्शा से लादकर कूड़ा निस्तारण केंद्र पर ले जाया जाएगा। इससे घर-घर जहां साफ सफाई की जाएगी वही गांव में सफाई के कारण लोग बीमारी से वंचित रहेंगे। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत रणजीत सिंह, पंचायत सचिव दुर्गेश तिवारी, अनूप सिंह, संतोष दुबे, आकाश सिंह, अरुण सिंह, ग्राम प्रधान पारसनाथ रजक, ग्राम प्रधान सुनील पाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Previous articleजौनपुर : लंका दहन होते ही जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा पंडाल
Next articleजौनपुर : गोष्ठी में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रधानों को दी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?