जौनपुर : स्वच्छ वातारवरण के लिए पौधरोपण जरूरी- बृजेश सिंह प्रिन्सू
# अभियान में सभी अपनी सहभागिता करें सुनिश्चित- कुलपति
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शासन के निर्देश पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिन्सू’ ने पाकड़ का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय पौधरोपण अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को पंख दे रहा है।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातारवरण उपलब्ध कराने के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय पर्यावरण के लिए बहुत ही संवेदनशील है।वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसे सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि कोई भी ऐसी गतिविधि न करें जिससे पर्यावरण को नुकसान हो।

















