आजमगढ़ : पूर्व सीएम की पौत्रवधू एमपी में बनी जिला पंचायत सदस्य, शुभचिंतकों में हर्ष

आजमगढ़ : पूर्व सीएम की पौत्रवधू एमपी में बनी जिला पंचायत सदस्य, शुभचिंतकों में हर्ष

अंबारी।
विरेन्द्र यादव
तहलका 24×7
                पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव की पौत्र बधू एमपी के निवाड़ी जिले से जिला पंचायत सदस्य चुनी गयी हैं। लोगों ने अंबारी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
रोशनी यादव पत्नी सिद्धान्त सिंह यादव मध्यप्रदेश के नए जनपद निवाड़ी के वार्ड संख्या 6 से बीजेपी के समर्थन से चुनाव लड़ी थीं। रोशनी का निवाड़ी जिला में ही मायका है। सूचना मिलने पर शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का जन्म फूलपुर तहसील के आंधीपुर गांव में हुआ था। परिवार के सदस्य राजेश यादव ने बताया कि रोशनी यादव पिछले काफी दिनों से निवाड़ी के पृथ्वीपुर विधानसभा में सक्रिय राजनीति कर रही हैं। उम्मीद है कि रोशनी यादव को बीजेपी से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ाया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो वह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी जीतेंगी। बाबूजी के जाने के बाद परिवार में राजनैतिक रूप से कोई सक्रिय नहीं था। रोशनी ने यह जीत हासिल कर नाम रोशन किया है। आने वाले दिनों में वह इस क्षेत्र में और बड़े चुनाव भी जीतेंगी। इस दौरान डॉ हरिप्रकाश यादव, डॉ उदयभान यादव, दिनेश यादव, भारद्वाज सिंह, मो शाहिद, राजेश यादव आदि ने शुभकामनाएं दी।
Previous articleजौनपुर : स्वच्छ वातारवरण के लिए पौधरोपण जरूरी- बृजेश सिंह प्रिन्सू
Next articleजौनपुर : शादी अनुदान के आवेदक हो रहे हैं ऑनलाइन ठगी का शिकार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?