जौनपुर : स्वास्थ्य विभाग की तुगलकी फेरबदल से बढ़ी आमजनों की मुसीबत

जौनपुर : स्वास्थ्य विभाग की तुगलकी फेरबदल से बढ़ी आमजनों की मुसीबत

# सोंधी का पीएचसी अब शिफ्ट होगा मिहरावां सीएचसी में.. 

# मरीजों को इमरजेंसी और मेडिकल जांच के लिए जाना पड़ेगा 13 किमी दूर

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7                                                                         नगर समेत क्षेत्र की जनता के लिए एक बेहद दुखदायी खबर है कि स्वास्थ्य विभाग तुगलकी फेरबदल करने जा रहा है जिससे सभी की दुश्वारियां बढ़ने वाली है। सोंधी का वर्षों पुराना स्वास्थ्य केंद्र अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहरावां में शिफ्ट होने जा रहा है। ऐसा होने से यहां के मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। मेडिकल जांच और इमरजेंसी इलाज के लिए भी लोगों को 13 किमी दूर मिहरावा जाना पड़ेगा।

शासन की पहल पर वर्षों पहले शाहगंज ब्लाक के सोंधी में पीएचसी का निर्माण कराया गया था। क्षेत्र के दर्जनों गांव और नगर की जनता के लिए सोंधी का पीएचसी स्वास्थ्य सेवा का एक मात्र स्वास्थ्य केंद्र माना जाता है। यहां पर चिकित्सीय देख-भाल, परिवार नियोजन, सहित मातृ-बाल स्वास्थ्य, सुरक्षित जल आपूर्ति और बुनियादी स्वच्छता, रोगों की रोकथाम और नियंत्रण, महत्वपूर्ण आँकड़ों का संग्रह और रिपोर्टिंग, स्वास्थ्य के बारे में शिक्षा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि संचालित होते हैं।
लेकिन इस स्वास्थ्य केंद्र को अब सीएचसी मिहरावा में शिफ्ट करने का शासनादेश जारी हो चुका है जो क्षेत्रवासियों के लिए दुखदायी है।प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रमेश चन्द्रा के अनुसार पीएचसी सोंधी को सीएचसी मिहरावां में शिफ्ट करने का शासनादेश जारी हुआ है। यहां केवल ओपीडी और डिलेवरी का काम होता रहेगा।
Previous articleजौनपुर : कामना का हुआ जेआरएफ में चयन, बधाई देने वालों का लगा तांता
Next articleजौनपुर : सुधांशु यादव का हुआ सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन, गांव में छाई खुशहाली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?