जौनपुर : स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए चिकित्सा अधिकारियों का तबादला

जौनपुर : स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए चिकित्सा अधिकारियों का तबादला

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने तहसील के तीन चिकित्सा अधिकारियों को नई तैनाती दी है। चिकित्सकों को जल्द से जल्द नई तैनाती की जिम्मेदारी लेने का आदेश दिया गया है।

सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के दिशा-निर्देश पर सोंधी ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्रा को सुईथाकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अभी तक सुईथाकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ आरडी यादव लेंगे। इसके अलावा शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार सिंह को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अधीक्षक बनाया गया है।

सीएमओ ने बताया कि इन तीनों चिकित्सकों को बुधवार को ही अपनी नई तैनाती का प्रभार ले लेने का निर्देश दिया गया है। तभी ये सभी बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में होने वाली जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक में शामिल हो पाएंगे। आदेश में कहा गया है कि चिकित्सक तय समय पर नई जिम्मेदारी संभाल लें। किसी भी तरह की देरी और शिथिलता के लिए चिकित्सक खुद जिम्मेदार होंगे।
Previous articleजौनपुर : डॉ संदीप पाण्डेय को मिला बेस्ट प्रेसीडेंट ऑफ रीजन का अवार्ड
Next articleजौनपुर : गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?