जौनपुर : गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 स्थानीय पुलिस ने बुधवार की सुबह कलापुर मोड़ से तीन गैंगस्टर आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।तीनों आरोपित खुटहन थाने के गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे। पुलिस ने तीनों का चालान संबधित न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि खुटहन थाना में गैंगस्टर एक्ट के वांछित तीन आरोपित कलापुर मोड़ पर मौजूद हैं। तीनों कहीं भागने के फिराक में हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष हमराह कांस्टेबल अमरनाथ यादव, संदीप कुमार, दिनेश यादव, राजकुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने को खुटहन थाना क्षेत्र के कोकना पिलकिछा निवासी सचिन उपाध्याय पुत्र विनोद उपाध्याय, नकवी पिलकिछा निवासी शनि तिवारी पुत्र स्व अजय तिवारी और इसी गांव का अमित उपाध्याय उर्फ डिटटू पुत्र महेंद्र उपाध्याय बताया।
Previous articleजौनपुर : स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए चिकित्सा अधिकारियों का तबादला
Next articleजौनपुर : पॉलिथीन बैन जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों ने लिया शपथ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?