जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत फरीदुल हक़ कॉलेज ने निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत फरीदुल हक़ कॉलेज ने निकाली जागरूकता रैली

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर डाॅ राकेश कुमार यादव एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉहतबरेज़ आलम के नेतृत्व में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ हुआ। रैली में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया तथा आज़ादी से ओतप्रोत नारे (इंकलाब जिंदाबाद, भारत माँ जिंदाबाद तथा हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा)लगाते हुए सम्पूर्ण सबरहद बाज़ार का भ्रमण के उपरांत महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई।
रैली मैं शामिल छात्र-छात्राओ को सम्बोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने समस्त जनों का आह्वान किया कि वे स्वयं अपने घर तथा अपने पास पड़ोस के लोगों को अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करें। डाॅ राकेश कुमार यादव ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों का विशेष रूप से आह्वान किया कि वे इस महा अभियान को सफल बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करें।महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ तबरेज़ आलम ने आभार प्रकट किया।
Previous articleजौनपुर : सप्ताह भर में दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना
Next articleगाजीपुर : 18 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?