जौनपुर : सप्ताह भर में दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना
सुईथाकलां। मो आसिफ तहलका 24×7 स्थानीय थाना क्षेत्र के सुइथाकलां पानी की टंकी के समीप बाबा कंप्यूटर एवं मोबाइल रिपेयरिंग को चोरों ने निशाना बनाते हुए सारा सामान उठा ले गए। दुकान मालिक प्रवेश कुमार के मुताबिक कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल, हार्ड डिक्स, बैटरी माउस की-बोर्ड समेत लगभग ₹14000 हजार नकदी समेत लाखों का सामान चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना सरपतहां पुलिस को दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बताते चलें कि अभी इसके पहले सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी मोड़ पर एक हफ्ता पहले सैफ मोबाइल सेंटर पर चोरी हुई थी। 1 हफ्ते में 2 चोरियां को देखकर दुकानदारों में डर का माहौल बन गया है।