जौनपुर : हाई-वे किनारे पांच गायों को मरणासन्न छोड़कर भागे गो-तस्कर, तीन की मौत
सिंगरामऊ। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 क्षेत्र के बछुआर गांव में नवनिर्मित हाई-वे पर बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में पांच गोवंश को गो-तस्कर छोड़कर फरार हो गए। सुबह बछुआर गांव में ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर लोगो की भीड़ लगी रही। वही बुरी तरह बंधे तीन गोवंशों की तड़प तड़प कर मौत हो गई वही दो गोवंश गंभीर रूप से जख्मी है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन इस प्रकार की घटना हो रही है परंतु प्रशासन मौन है। गो-तस्कर खुलेआम दिन दहाड़े घटना को अंजाम दे रहे है। सूचना पर सिंगरामऊ थाने से दो सिपाही घटना स्थल पर पहुंचकर अनुमान लगाने में जुटे है घटना कैसे हुई।