जौनपुर : 170 किसानों को वितरित किया गया निशुल्क सरसो बीज किट
नेवढ़िया।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
रामनगर ब्लॉक मुख्यालय सभागार में राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के 170 किसानों को निशुल्क सरसो बीज किट वितरित किया गया तथा कम लागत में अधिक पैदावार कैसे बढ़ाए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

ब्लॉक सभागार स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय में शनिवार को राष्टीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र से आएं 170 किसानों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मछलीशहर प्रहलाद यादव के द्वारा निशुल्क सरसों बीज कीट वितरित किया गया। निशुल्क सरसो बीज कीट पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में उपस्थित चेयरमैन आरडीएस ने उपस्थित किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की यह मंशा है कि तिलहनी फसलों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाय। बीज कीट वितरण के दौरान ही किसानों को बीज सोधन भी वितरित किया गया। जिससे किसान बीज को उपचारित कर के अपने खेतों में सरसों की बुआई करेंगे। इससे फसल में फंगस रोग नही लगेगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों को मॉडल बनाने में जुटी हुई है। किसान बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह, एडीओ एजी अजित सिंह, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, रमाशंकर, शशिकांत सिंह, डब्बू दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


















