जौनपुर : 35 साल से चल रहे विवाद में तहसीलदार ने कराया समझौता

जौनपुर : 35 साल से चल रहे विवाद में तहसीलदार ने कराया समझौता

# गरीब महिला के परिवार को मिली बड़ी राहत, तहसीलदार का जताया आभार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 नगर के अम्बेडकर नगर भादी मोहल्ला में दो पक्षों के बीच 35 वर्षों से न्यायालय में चल रहे जमीनी विवाद को तहसीलदार महेन्द्र प्रताप सिंह ने गंभीरता से लिया। मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाते हुए मामले का समाधान कराया। जिससे गरीब महिला के परिवार को बड़ी राहत मिली। महिला ने तहसीलदार का आभार जताया।
उक्त मोहल्ला निवासी राम जतन व राम आसरे के बीच जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा था। जो 35 वर्षो से दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन था। एक पक्ष की शारदा देवी पत्नी जयनाथ ने शनिवार को समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता सूची में नाम स्वीकृत हुआ है। जिसमें उसे पहली किस्त भी मिल चुकी है। लेकिन दूसरे पक्ष के लोग अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण कराने से रोक रहे हैं। बेहद गरीब दोनों परिवार के लोगों से तहसीलदार ने आपसी समझौता करने की बात कही।
शनिवार की शाम राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच कर तहसीलदार ने मोहल्ले के संभ्रांत लोगों के बीच दोनों पक्षों से वार्ता की। जिस पर दोनों पक्ष तैयार हुए और आपसी सहमती से समझौता करते हुए न्यायालय जाकर मुकदमा में सुलह करने का वादा किया। तहसीलदार की इस पहल से जहां दोनों पक्षों को राहत मिली वहीं तहसीलदार के गम्भीर रवैय्या से लोगों में खासी चर्चा भी रही।
Previous articleआजमगढ़ : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार समेत पांच की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए सहकार भारती सदैव तत्पर- अर्चना सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?