जौनपुर : महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए सहकार भारती सदैव तत्पर- अर्चना सिंह
# सदस्यता अभियान में महिलाओं की सहभागिता ज्यादा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सहकार भारती जौनपुर के जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू के दिशा निर्देशन में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देते हुए जिला सह महिला प्रमुख अर्चना सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाकर दर्जनों लोगों को सहकार भारती की सदस्यता दिलाई एवं सहकार भारती के उद्देश्य व स्वयं सहायता समूह और सहकारिता के माध्यम से प्रदेश में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

















