9.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

टीचर ने मासूम छात्र को मारा थप्पड़ हुई मौत, परिजन बोले-हत्या का केस दर्ज हो

टीचर ने मासूम छात्र को मारा थप्पड़ हुई मौत, परिजन बोले-हत्या का केस दर्ज हो

प्रयागराज।
तहलका 24×7
               उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले नर्सरी के साढ़े 3 साल के बच्चे की मौत हो गई।उसी स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाले छात्र के भाई ने बताया कि मेरा भाई रो रहा था।दो टीचर उसे मेरे क्लास में लेकर आईं और बेंच पर बैठा दिया।
भाई ने रोना बंद नहीं किया तो एक टीचर ने उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। भाई का सिर बेंच से टकरा गया। वह जमीन पर गिर गया। उसके मुंह और नाक से खून निकलने लगा। भाई ने टीचर से पानी मांगा, लेकिन किसी ने पानी नहीं दिया। करीब 10 मिनट तक वह पानी मांगता रहा, फिर एकदम से शांत हो गया। एक टीचर ने भाई को हिलाया जब वह कुछ नहीं बोला, तो टीचर भागकर बाहर गईं। मेरे घरवालों को फोन कर बुलाया। मम्मी-पापा स्कूल पहुंचे और भाई को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल पिता की शिकायत पर 2 महिला टीचर पर केस दर्ज किया गया है।
नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी में रहने वाले किराना दुकानदार वीरेंद्र ने बताया कि बेटा शिवाय नर्सरी में पढ़ता था। इसी स्कूल में उसकी बहन पूर्वी कक्षा तीन और भाई सुमित कक्षा दो में पढ़ते हैं। बेटे की मौत से माता-पिता ट्रॉमा सेंटर में चीख-चीखकर रोने लगे। मौके पर मौजूद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया। पिता वीरेंद्र की तहरीर पर दो टीचर आरती और शिवांगी के खिलाफ एग्रीकल्चर चौकी में तहरीर दी गई।
इंस्पेक्टर नैनी बृजेश किशोर ने बताया बच्चे के घरवालों से बातचीत कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। मौत की वजह साफ नहीं है। परिवार ने दो टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। स्कूल में ताला लगा हुआ है। पूरा स्टाफ फरार है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This