डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जौनपुर आगमन आज… 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जौनपुर आगमन आज… 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
            उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ से चलकर आज जौनपुर आयेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 10 बजे लामार्टीनियर ग्राउंड लखनऊ से प्रस्थान कर 11:30 पर जौनपुर के पुलिस लाइन्स पहुंचेंगे।
11:45 बजे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, अशोक स्तम्भ, प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भईया) भौतिकीय अध्ययन एवं शोध संस्थान, विवेकानन्द केन्द्रीय पुस्तकालय का नवीन भवन, एवं अशोक सिंघल परम्परागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।   12:55 बजे जनपद के निरीक्षण भवन, पार्टी पदाधिकारियों/माननीय जनप्रतिनिधियों/कार्यकर्ताओं के साथ भेट एवं वार्ता करेंगे। तदोपरान्त जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद 01:55 बजे कार द्वारा वापस पुलिस लाइन्स आएगें जहाँ से लगभग 02:10 पर राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
Previous articleसुल्तानपुर : किशोरी को अगवा कर दो दरिंदो ने किया दुष्कर्म 
Next articleअंबेडकरनगर : दहेज प्रताड़ना के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?