तहसील स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर सुइथाकला रहा अव्वल
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र शाहगंज के मुड़ैला स्थित मैदान में हुए तहसील स्तरीय खेलकूद महाकुंभ प्रतियोगिता के दौरान सर्वोच्च 79 अंक प्राप्त कर सुइथाकला अव्वल रहा। जिसे लेकर शिक्षा क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों समेत अन्य गुरूजनों ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए व्यायाम शिक्षक और अनुदेशकों की प्रशंसा की।

प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार यादव और अनुदेशकों के कुशल नेतृत्व में प्रतिभाग करने पहुंची टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सर्वोच्च 79 अंक प्राप्त किया। वहीं शाहगंज 73 अंक प्राप्त कर दूसरे पायदान पर रहा।प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, 100 व 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पीएम श्री विद्यालय कोहड़ा का छात्र आदित्य प्रथम रहा, वहीं लम्बी कूद में भी कोहड़ा का छात्र शादान प्रथम पायदान पर कोहड़ा को बनाए रखा।

गोला फेंक में बालिका वर्ग में सराय मोहिउद्दीनपुर की ज्योति पाल, खो-खो बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय रामनगर, वालीबॉल में बालक वर्ग सराय मोहिउद्दीनपुर तो बालिका में कोहड़ा प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा जारी किए गए अंक परिणाम के आधार पर सर्वोच्च 79 अंक प्राप्त कर सुइथाकला अव्वल रहा। जिसे लेकर एआरपी पंकज सिंह, त्रिवेणी विंद, मनोज, एजाज़, संजय, शिक्षक नेता सुधाकर सिंह, डॉ रणंजय सिंह, अरविंद यादव, उमेश चन्द्र यादव, नरेंद्र बहादुर सिंह, अजय मिश्र समेत अन्य गुरूजनों ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए व्यायाम शिक्षक और अनुदेशकों के कार्यशैली की प्रशंसा की।

















