तिलकधारी सिंह कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में डॉ. विमल कुमार ने संभाला कार्यभार

तिलकधारी सिंह कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में डॉ. विमल कुमार ने संभाला कार्यभार

# बलिया से स्थानांतरण के बाद जौनपुर में जॉइनिंग,प्राचार्य व शिक्षकों ने किया स्वागत

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.विमल कुमार ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।बलिया से आए डॉ.कुमार का महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य प्रो.राम आसरे सिंह,विभागीय शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ.विमल कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण की सबसे प्रभावी शक्ति है।उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,शोध एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।उन्होंने कहा,महाविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
महाविद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि डॉ.विमल कुमार के अनुभव,शैक्षणिक दक्षता और शोधपरक दृष्टिकोण से राजनीति विज्ञान विभाग को नई दिशा मिलेगी।साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.गीता यादव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक कर्मठ,अनुशासित और विद्वान शिक्षक के आगमन से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी।
इस अवसर पर डॉ.विजय सिंह,डॉ.राहुल सिंह,डॉ.पंकज कुमार गौतम,डॉ.प्रशांत त्रिवेदी,डॉ.अमित श्रीवास्तव,डॉ. सुदेश सिंह,डॉ.अवनीश यादव,दयाशंकर यादव,राजीव यादव,डॉ.जेपी मौर्य,निकिता उपाध्याय,विकास,शबनम, विनय,आकाश एवं हिमांशु सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Previous articleसड़क हादसे कम करने की तैयारी, डीएम ने बनाई नई कार्ययोजना
Next article26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP का आंदोलन रहेगा जारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?