15.1 C
Delhi
Friday, December 12, 2025

तेज रफ्तार कार ने खड़ी ऑटो में मारी टक्कर, दो घायल, हालत गंभीर 

तेज रफ्तार कार ने खड़ी ऑटो में मारी टक्कर, दो घायल, हालत गंभीर 

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
            क्षेत्र के मनेछा गांव स्थित बादशाही पेट्रोल पम्प के निकट सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि मौके का फायदा उठाकर कार चालक वाहन सहित फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के शिवपुर निवासी नौशाद पुत्र अलाउद्दीन अपने पूरे परिवार के साथ बेटी को उसके मायके शाहगंज छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने अपनी ऑटो मनेछा गांव के समीप पेट्रोल पम्प के पास रोक दी और पेशाब के लिए नीचे उतर गए। तभी पीछे से बेकाबू कार आकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में नौशाद का बेटा सद्दाम (22) और बहू निशा बानो (20) गंभीर रुप से घायल हो गए।
जबकि नौशाद व उनकी पत्नी जायशा खातून और छोटा बेटा सहजान अली घटना के समय ऑटो से बाहर होने के कारण बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी हबीब अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This