नाबालिग से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के एक गांव में पुलिस टीम ने अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के मझौरा गांव में बुधवार को एक 35 वर्षीय युवक ने मोहल्ले के 9 वर्षीय बालक को घर पर बुलाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। रोते बिलखते हुए बालक ने घटना की आप बीती अपनी माता को बताई।

पीड़ित बालक की मां ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा थाना पर पंजीकृत मुकदमा में आरोपी मो. खालिद निवासी मझौरा थाना खेतासराय को मुखबीर की सूचना पर क्षेत्र के बादशाही पोखरे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
















